फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Relief amount given to 46 families affected by natural calamity

Auraiya News: दैवीय आपदा से पीड़ित 46 परिवारों को दी राहत राशि

Sat, 24 May 2025 08:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 May 2025 08:01 PM IST
विज्ञापन
Relief amount given to 46 families affected by natural calamity
मृतका के पति को चेक सौंपतीं प्रभारी मंत्री। - फोटो : मृतका के पति को चेक सौंपतीं प्रभारी मंत्री।
औरैया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में दैवीय आपदा से प्रभावित 46 परिवारों को 67 लाख 68 हजार 500 धनराशि की चेक वितरित की गई।
विज्ञापन


राज्यमंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार व जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि सरकार आपके सुख-दुख में आपके साथ खड़ी है।

शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में एलबीसी लिपिक पंकज तिवारी को संबंधित भुगतान कराने में अच्छा काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर, प्रभारी मंत्री ने भाग्यनगर ब्लॉक के गांव टीकमपुर में पहुंचकर 21 मई की रात में आई तेज आंधी से दीवार गिरने पर महिला दर्शनी की मृत्यु पर उसके पति रामनाथ को चार लाख का चेक सौंपा।


इस मौके पर डीएम डॉ. इंद्रमणि, एसपी अभिजित आर शंकर, अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर हरिश्चंद्र, एसडीएम बिधूना गरिमा सोनकिया, एसडीएम अजीतमल निखिल राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed