फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Regular lifestyle and yoga can control diabetes and blood pressure.

Auraiya News: नियमित जीवन शैली और योग से मधुमेह व रक्तचाप रख सकते नियंत्रित

Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Regular lifestyle and yoga can control diabetes and blood pressure.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में हुई रविवासरीय योग कार्यशाला में योग साधकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों ने योग साधकों को मधुमेह और रक्तचाप नियंत्रण के उपाय बताए। बताया कि नियमित जीवन शैली और योग अपनाकर मधुमेह और रक्तचाप नियंत्रित रख सकते हैं।

वैदिक इंटर कॉलेज परिसर में विशेष स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत डाॅ. अभिनंदन त्रिपाठी ने भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। योग प्रशिक्षक हरिश्चंद्र प्रेमी ने योगासनों और प्राणायाम कराए। डॉ. अभिनंदन त्रिपाठी ने मधुमेह नियंत्रित करने के उपाय बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संतुलित आहार करना चाहिए। ज्यादा मीठी वस्तुओं के सेवन से बचना चाहिए। नियमित योग करके हम मधुमेह बीमारी से दूर रह सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. हरी बाबू गुप्ता ने रक्तचाप नियंत्रित रखने के उपाय बताए। बताया कि प्रतिदिन व्यायाम करने व टहलने के साथ खान-पान में भी विशेष सावधानी बरतकर रक्तचाप नियंत्रण रख सकते हैं। रक्तचाप नियंत्रण के लिए चीनी और नमक का हमेशा कम इस्तेमाल करना चाहिए। सदैव प्रसन्न रहने से भी रक्तचाप को नियंत्रित रखा जा सकता है। दीपक कठेरिया, पुष्पेंद्र गुप्ता, सरिताराजेश कुमार अग्निहोत्री, मीरा देवी, शिक्षक लालजी अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed