फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Record paddy purchase, Auraiya tops in the division

Auraiya News: रिकॉर्ड धान खरीद, मंडल में औरैया अव्वल

Sat, 18 Jan 2025 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Record paddy purchase, Auraiya tops in the division
औरैया। खरीफ विपणन विभाग वर्ष 2024-25 में जनपद औरैया ने धान खरीद में रिकॉर्ड बनाया है। लक्ष्य के सापेक्ष 114.62 फीसदी धान खरीद कर ली है। खास बात यह है कि धान खरीद के मामले में औरैया जनपद कानपुर मंडल में अव्वल है। हालांकि, यह खरीद अभी फरवरी तक चलेगी। ऐसे में प्रगति में और ज्यादा इजाफा होगा।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में 13 क्रय केंद्र खोले गए थे। इस सत्र में जनपद को 25500 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला था। इन केंद्रों पर नवंबर माह से पंजीकृत किसानों से धान खरीद को शुरू कराया गया था। अभी तीन माह भी पूरे नहीं हो पाए, लेकिन विभाग ने धान खरीद में रिकॉर्ड बना लिया है। जनपद के 3797 किसानों से 29226.93 मीट्रिक टन धान खरीद लिया गया है। दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष यह 114.62 फीसदी तक जा पहुंचा है। मंडल स्तर पर चल रही धान खरीद की समीक्षा में औरैया पहले पायदान पर खड़ा नजर आ रहा है। अभी फरवरी माह में भी धान खरीद होनी बाकी है। ऐसे में विपणन अधिकारी अच्छी खासी खरीद की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद लक्ष्य खरीद लक्ष्य के सापेक्ष खरीद का प्रतिशत
इटावा 16000 11313.51 70.71 फीसदी
औरैया 25500 29226.93 114.62 फीसदी
कन्नौज 26000 18846.06 72.48 फीसदी
कानपुर देहात 52000 52152.99 100.29 फीसदी
कानपुर नगर 60000 51820.99 86.37 फीसदी
फर्रुखाबाद 11000 8693.30 79.23 फीसदी
------------------------
एक मार्च से होगी गेहूं खरीद
रबी विपणन वर्ष-2025 को लेकर कागजी कार्यवाही शुरू हो गई है। यह खरीद एक मार्च से शुरू होनी है। इसके लिए विभाग ने क्रय केंद्रों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 37 केंद्रों को संस्तुति भी मिल गई है। शेष केंद्रों के लिए अनुमोदन का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी। बता दें कि पिछले साल 66 क्रय केंद्रों के जरिये सरकारी गेहूं खरीद की गई थी।


------------------------

धान खरीद में औरैया ने रिकॉर्ड खरीद की है। इसलिए मंडल में पहला स्थान मिला है। अभी भी खरीद जारी है। वहीं, गेहूं खरीद को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। -बृजेश कुमार यादव, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed