फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Reasoning and GS confused me.

Auraiya News: रीजनिंग और जीएस ने उलझाया

Mon, 08 Jun 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 08 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Reasoning and GS confused me.
फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद
औरैया। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के पहले दिन रोडवेज, रेलवे स्टेशन से लेकर परीक्षा केंद्रों पर काफी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह और दोपहर की पाली में हुई परीक्षा में अभ्यर्थियों को रीजनिंग और जीएस के प्रश्नों ने खूब उलझाया। हालांकि अभ्यर्थी पेपर अच्छा होने का दावा करते नजर आए। कड़ी चौकसी के बीच पहले दिन की दोनों पालियों में परीक्षा संपन्न हुई।
सुबह की पाली में 10 बजे से परीक्षा होनी थी। समय से पहले ही अभ्यर्थी केंद्रों के बाहर जुट गए। औरैया, अजीतमल, मुरादगंज समेत दिबियापुर में बनाए गए 10 केंद्रों के बाहर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी भी परीक्षा को लेकर जायजा लेते रहे। समय से पहुंचे अभ्यर्थियों की बारी-बारी गहन चेकिंग व बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद केंद्र में दाखिल होने दिया गया।
विज्ञापन

केंद्रों के बाहर तैनात पुलिस कर्मी अभ्यर्थियों के जूते उतारने के निर्देश भी देते नजर आए। वहीं मेटल डिटेक्टर से भी प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की गई। परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर कुछ देर के लिए भीड़ का जमावड़ा रहा। ऐसे में सड़कों पर वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, परीक्षा के मद्देनजर डीएम बृजेश कुमार व एसपी अभिषेक भारती ने भी केंद्रों का जायजा किया। पुलिस ने मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। अभ्यर्थियों के अनुसार रीजनिंग और जीएस से जुड़े प्रश्न कुछ हद तक कठिन थे।
-----
ओवरऑल पेपर ठीक था
कन्नौज से दिबियापुर के एक केंद्र पर परीक्षा देने आई हैं। रीजनिंग के कुछ प्रश्न कठिन रहे हैं। ओवरऑल पेपर ठीक गया है।-प्रियंका
---
प्रश्न कठिन थे
कन्नौज से दिबियापुर के एक केंद्र पर परीक्षा देने आए हैं। जीएस में वर्ष से जुड़े इतिहास के प्रश्न कठिन रहे हैं। पेपर काफी कठिन था।-जितेंद्र
----
1975 अभ्यर्थियों ने दोनों पालियों में छोड़ दी परीक्षा
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह की पाली के लिए 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 3303 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दोपहर की पाली के लिए भी 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 3362 ने परीक्षा दी। दोनों ही पालियों में कुल पंजीकृत 8640 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1975 ने परीक्षा छोड़ दी।

----
दोनों ही पालियों में विधिवत परीक्षा को संपन्न कराया गया है। किसी तरह की अव्यवस्था सामने नहीं आई है। कंट्रोल रूम से भी नजर रखी गई है।-प्रदीप कुमार मौर्या, डीआईओएस

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

फोटो-22- केंद्र पर महिला अभ्यर्थियों की होती चेकिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed