{"_id":"65b69f064252af029400b758","slug":"ramroop-dwivedi-once-again-brought-glory-to-the-district-auraiya-news-c-211-1-aur1002-108007-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रामरूप द्विवेदी ने एक बार फिर रोशन किया जिले का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रामरूप द्विवेदी ने एक बार फिर रोशन किया जिले का नाम
Mon, 29 Jan 2024 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Jan 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
औरैया। बेला निवासी रामरूप द्विवेदी ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। रामरूप द्विवेदी सेना के शिक्षा कोर में बतौर जूनियर कमीशन अधिकारी के तौर पर झारखण्ड की राजधानी रांची मे तैनात है।
बीते शनिवार को प्रदेश की राजधानी रांची के राजभवन में बीटिंग रिट्रीट समारोह का भव्य आयोजन हुआ था। जिसमें प्रदेश स्तर के विभिन्न विभागों के द्वारा कई कार्यक्रमोंं का प्रदर्शन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश की पुलिस और स्कूली बच्चों की परेड एवं सेना के पारम्परिक बैंड ने हिस्सा लिया था। रामरूप द्विवेदी ने कार्यक्रम का न सिर्फ कुशल संयोजन किया। बल्कि हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे मंच संचालन कर अपनी भाषा कौशल का लोहा मनमाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर झारखण्ड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने रामरूप द्विवेदी को राज्य की तरफ से प्रशस्ति पत्र, ट्राफी एवं नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। सेना के किसी अधिकारी को राज्य स्तर के कार्यक्रम में ऐसा सम्मान मिलना एक गर्व का विषय है। गौरतलब हो कि राम रूप द्विवेदी विगत वर्ष 2023 में भी राज्य के तत्कालीन राज्यपाल रमेश वैस एवं राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी सम्मानित हो चुके हैं। राम रूप द्विवेदी तीन विषयों में परास्नातक के अलावा सेना की कई डिग्री और डिप्लोमा हांसिल कर आज भी अपनी शिक्षा को जारी किए हैंं। उनकी इस उपलब्धि गंगाधर द्विवेदी, सुनील द्विवेदी, गोविंद द्विवेदी, राजेन्द्र बाबू मिश्रा, कैलाश नारायण चतुवेर्दी, अनिल चतुवेर्दी, अशोक, अनूप, अतुल ने खुशी का इजहार किया है।