{"_id":"955f5a53cfe817bf1f06c97451b950c5","slug":"ram-jharokha-nagar-panchayat-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत बनाएगा राम झरोखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत बनाएगा राम झरोखा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सामाजिक संस्था एक विचित्र पहल के तत्वावधान में यमुना घाट की सफाई का 17वां चरण चलौ। इस क्रम में समाजसेवियों ने सुबह यमुना घाट पर पहुंच सफाई कार्य किया।
विज्ञापन
इस सफाई अभियान में जिले की आधा दर्जन संस्थाएं कार्य कर रही हैं। साथ ही नगर पंचायत की ओर से धूप व बारिश से बचने के लिए पक्का राम झरोखा बनाया जा रहा है। यह आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
रविवार सुबह 50 से अधिक लोग यमुना घाट पर साफ-सफाई कार्य करते देखे गए। विचित्र पहल योजना के अंतर्गत पांच किलोमीटर के दायरे में सफाई का कार्य चल रहा है।
इस क्रम में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, जायंटस ग्रुप आफ औरैया, क्रोनिक एकेडमी कंप्यू्टर सेंटर, राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संस्थान, युगल संघ, मां दुर्गा समिति, भारत विकास परिषद, रामलीला कमेटी के लोगों सफाई अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
विचित्र पहल के संयोजक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी गुप्ता ने यमुना घाट पर लोगों को धूप व बारिश से बचाने के लिए स्थाई रूप से पक्का राम झरोखा निर्माण कराया है। कुछ कार्य शेष है, यह शीघ्र जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
सफाई अभियान के दौरान संजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नीरज पोरवाल, कपिल गुप्ता, मोहन शर्मा, अनुराग गुप्ता, डा. एसएस परिहार, बाबी गुप्ता, मोहन शर्मा, गोपाल त्रिपाठी, अनिल तिवारी, दिनेश गुप्ता, हरिशंकर दीक्षित, लल्ला सेंगर, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।