फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rainfall in one part of the district, heat wave continues in the other

Auraiya News: जिले के एक हिस्से में बारिश की दस्तक, दूसरे में गर्मी का प्रकोप जारी

Sun, 16 Jun 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in one part of the district, heat wave continues in the other
रुरुगंज। लगातार आसमान से बरस रही आग और बढ़ते तापमान से परेशान जिले के एक हिस्से के लोगों को शनिवार सुबह बारिश ने दस्तक देकर राहत पहुंचाई। वहीं दूसरे हिस्से में बढ़े तापमान का प्रभाव बदस्तूर जारी रहा। इससे सड़कों पर निकलने वाले लोग लू और तेज धूप से बचाने को अपने चेहरे को ढक कर निकलते नजर आए।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 21 से 22 जून को मानसून आने की संभावना जताई है। तो वहीं इससे पहले आसमान में बादल छाने और स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने की उम्मीद भी जताई थी। शनिवार की सुबह रुरुगंज क्षेत्र में सुबह से ही मौसम सुहाना देखने को मिला तो वहीं सुबह के समय बारिश भी हुई। इससे लोगों को काफी हद तक गर्मी से निजात मिली।
विज्ञापन

वहीं खेतों की सूख रही जमीन पर गिरे बारिश के पानी से कुछ नमी आने की उम्मीद से किसानों ने भी राहत महसूस की। जनपद के अन्य हिस्सों में तेज धूप के चलते पूरे दिन गर्मी का एहसास लोगों को हुआ। नौतपा के दिनों के तहत ही गर्मी से लोग जूझते दिखाई दिए। इसके चलते अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक रिकार्ड किए गए। इधर मौसम में आर्द्रता 18 से 36 प्रतिशत देखने को मिली। हवाओं की गति उत्तर-पश्चिम दिशा में आठ से 10 किलो मीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि लू और गर्मी वाली स्थित अभी बनी रहेगी, लेकिन अगले हफ्ते के अंत में मानसून होने की संभावना है।

इस दौरान कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन जनमानस को सलाह दी जाती है कि वह अपने को सुरक्षित रखें और दिन के समय 11 से शाम चार बजे तक बाहर निकलने में परहेज करें। अगर बाहर निकलें तो पानी पीकर निकलें, पानी लेकर निकलें। छाते व अंगोछे का प्रयोग करें। बच्चे, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सलाह दी जाती है कि वह अधिक सावधानी बरतें। यह लोग दिन के समय घर से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed