{"_id":"666e4409ca253e15f536bf5e4b2a4774","slug":"rain-in-the-face-of-farmers-fields-bloom-trail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से खिले किसानों के चेहरे, पकड़ी खेतों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से खिले किसानों के चेहरे, पकड़ी खेतों की राह
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
Updated Tue, 30 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश होने से सोमवार की सुबह से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से हुई रिमझिम फुहारों से लोगों का मन प्रफुल्लित हो उठा है। इन रिमझिम फुहारों का बच्चों ने जमकर मजा लिया। हालांकि बारिश होने से गलियों में जलभराव की स्थिति बन गई लेकिन किसानों के चेहरों में चमक आ गई।
विज्ञापन
सोमवार सुबह 10 बजे से ही रिमझिम फुहारें पड़नी शुरू हो गई। 11 बजे से हल्की बूंदाबांदी होने पर लोग अपने काम पर जाने के लिए निकल पड़े। सभी ने बारिश का आनंद लिया।
विज्ञापन
सड़कों पर निकले लोग भी बारिश का आनंद लेते दिखे। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाएं चलती रही, जो दोपहर में भी जारी रहीं। दोपहर के समय 92 प्रतिशत नमी बनी रही।
विज्ञापन
सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से छुटकारा दिलाया। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. सी.वी सिंह ने बताया कि 30 व 1 जून को भी बारिश होने की संभावना है। दो दिन तेज बारिश होगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।