{"_id":"66941c27ff47a99fc50bcc64","slug":"rain-gave-relief-while-sunshine-increased-the-humidity-auraiya-news-c-211-1-aur1005-114370-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश ने दी राहत तो धूप ने बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश ने दी राहत तो धूप ने बढ़ाई उमस
विज्ञापन
औरैया। बारिश न होने के कारण लोगों को पिछले एक सप्ताह से उमस भरी गर्मी के कारण परेशान होना पड़ रहा है। रविवार की दोपहर छाए बादलों ने रिमझिम फुहारों ने लोगों में उम्मीद जगाई, लेकिन बारिश थमते ही खिली तेज धूप ने उमस और बढ़ा दी।
पिछले कुछ दिनों से तेज धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी के चलते परेशान होना पड़ रहा है। रविवार सुबह से ही तेज धूप रही, लेकिन दोपहर के समय छाए बादलों के कारण बारिश की संभावना दिखाई देने लगी। दोपहर तीन बजे के करीब कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई।
रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि मौसम में आर्द्रता 59 और 85 प्रतिशत देखने को मिली। हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा में 10 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दर्ज की गई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
कानपुर मंडल में अच्छी बारिश की संभावना बहुत कमजोर होती दिख रही है। आने वाले पांच दिनों तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है। 18 जुलाई तक अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना दिखाई दे रही है। - डॉ. अनंत कुमार, मौसम वैज्ञानिक