फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   railway,auraiya news

पटरी टूटने से 40 मिनट बाधित रहा दिल्ली-हावड़ा अप रेल मार्ग

Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
railway,auraiya news
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रूट पर कंचौसी रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर की दूरी पर बिझाई हाल्ट के पास सोमवार सुबह अपलाइन की पटरी टूटी मिली। जानकारी होने पर रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पटरी की मरम्मत की। 40 मिनट तक रूट बाधित रहा। इस दौरान गोमती और तीन मालगाड़ियां स्टेशन के पास खड़ी रहीं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब नौ बजे चेकिंग के दौरान की-मैन को बिझाई हाल्ट के पास अपलाइन की पटरी टूटी मिली। की-मैन ने सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी। कंचौसी व फफूंद रेलवे स्टेशन के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का काम शुरू कराया। इसी बीच अपलाइन से गुजरने वाली गोमती एक्सप्रेस व तीन मालगाड़ियों को स्टेशन से पहले आउटर पर रोक दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर क्लैंप बांधकर पटरियों की मरम्मत की। कॉशन के सहारे करीब नौ बजकर 40 मिनट पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। 30 किमी प्रति घंटे का काशन देकर ट्रेनों को गुजारा गया। स्टेशन मास्टर महेंद्र बाबू ने बताया कि पटरी टूटने से मालगाड़ी व गोमती एक्सप्रेस स्टेशन पर रुकी रहीं। करीब अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed