फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Quick to judge-bench required to reconcile

त्वरित न्याय के लिए बार-बेंच में सामंजस्य जरूरी

Tue, 30 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया।
ब्यूरो/ अमर उजाला, औरैया। Updated Tue, 30 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Quick to judge-bench required to reconcile

जिला न्यायाधीश धर्म विजय सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन ने फूल माला पहनाकर उन्हें गाजे-बाजे के साथ विदा किया। जिला जजी में सम्मान समारोह के दौरान जिला जज भाव विभोर होकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

विज्ञापन


जिला जजी में मंगलवार को डीबीए ने सेवा निवृत्त जिला जज धर्म विजय सिंह के सम्मान में कार्यक्रम किया गया। डीबीए अध्यक्ष अशोक अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश धर्म विजय सिंह ने कहा कि उन्हें यहां मात्र छह महीने कार्य करने का मौका मिला।
विज्ञापन


इस दौरान बार व बेंच के मधुर संबंधों की चर्चा कर  उन्होंने कहा कि लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए बार-बेंच का सामंजस्य बेहद जरूरी है। अधिकारियों व वकीलों का कर्तव्य है कि उन्होंने जो विकास कार्य, वृक्षारोपण व गुलाब वाटिका लगाई है उसकी सुरक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले वकीलों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। जिला जजी को चमकाने के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। अधिवक्ता आनंद दुबे, कुलदीप दुबे, महावीर शर्मा, रामरतन कुशवाहा, सुनील दुबे, राजबहादुर सिंह बघेल, बलराम सिंह चौहान, अनिल गौड़, पंकज मिश्रा, सुरेश पाल मंडेला, हरप्रकाश शुक्ला ने सादगी व विकास के लिए चर्चित रहे जिला जज के कार्यों को अनुकरणीय बताया।

न्यायिक अधिकारी एडीजे प्रदीप कुमार कंसल, मेहफूज अली, अंगद प्रसाद, सत्य प्रकाश द्विवेदी, हरवंश नारायण त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह व प्रीती चौधरी ने भी जिला जज की प्रशंसा की। कार्यक्रम का संचालन अनुरुद्ध कुमार त्रिपाठी ने किया।


इस मौके पर अभियोजन अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, डीजीसी अरूण चतुर्वेदी, अरूण त्रिवेदी, जितेंद्र सिंह तोमर, मुकेश पोरवाल, रमेश चंद्र मिश्रा, रदीप कुमार त्रिपाठी, पंकज शर्मा, पप्पल ने जिला जज का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed