{"_id":"6362b26c917fa8337469595e","slug":"pwi-and-railway-personnel-suspended-after-drill-machine-collided-with-train-auraiya-news-knp726218781","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से ड्रिल मशीन टकराने पर पीडब्लूआई और रेलवे कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से ड्रिल मशीन टकराने पर पीडब्लूआई और रेलवे कर्मी निलंबित
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रेलवे ट्रैक पर ड्रिल मशीन से नंदन कानन एक्सप्रेस ट्रेन टकराने के मामले में डीआरएम ने पीडब्ल्यूआई और एक रेलवे कर्मी को निलंबित किया है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
मंगलवार सुबह अछल्दा रेलवे क्रासिंग की अप लाइन पर पीडब्लूआई ने रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का शुरू किया था। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इसके लिए एक घंटा 20 मिनट का कॉशन लिया गया था। रेलवे कर्मचारी निर्धारित समय पर काम नहीं कर सके और बिना कॉशन बढ़ाए काम करते रहे। इसी बीच 11 बजकर 45 मिनट पर कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही नंदन कानन एक्सप्रेस क्रॉसिंग के पास से गुजरी। ट्रेन देखकर रेलवे कर्मी ट्रैक पर ड्रिल मशीन छोड़कर भाग गए थे। इस वजह से ट्रेन का इंजन ड्रिल मशीन से टकरा गया था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया था।
चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी थी। हादसे की जानकारी पर मंगलवार रात रेलवे अधिकारी ने अछल्दा पहुंचे और मामले की गहनता से जांच की। जांच में रेलवे अधिकारी ने अछल्दा मंडल के परमानेंट वेइन इंस्पेक्टर(पीडब्ल्यूआई) दिलीप कुमार और एक रेलवे कर्मचारी को निलंबित कर दिया। साथ ही अन्य रेलवे कर्मचारियों के साथ पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
डीआरएम के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि पीडब्यूआई और एक रेलवे कर्मचारी को निलंबित किया गया है।