{"_id":"6ac29abb85930e00f3018690","slug":"pump-staff-beaten-up-and-run-over-attempt-made-after-failing-to-get-cng-auraiya-news-c-211-1-aur1009-152700-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएनजी नहीं मिली तो पंप कर्मियों को पीटा, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएनजी नहीं मिली तो पंप कर्मियों को पीटा, गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रौतियापुर स्थित विनायक सीएनजी स्टेशन पर रविवार दोपहर वाहन में गैस भरने से मना करने पर जमकर बवाल हुआ। वाहन की वैध हाइड्रोस्टेकिंग न होने के कारण कर्मचारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर गैस भरने से इन्कार किया तो आरोप है कि नशे में धुत सात-आठ युवकों ने पंप पर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ लिया है और कार को भी कब्जे में लिया है। पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इटावा के चितभवन निवासी अमन दीक्षित ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह रौतियापुर स्थित सीएनजी पंप का मैनेजर है। रविवार दोपहर करीब एक बजे सफेद रंग की टैक्सी परमिट कार पंप पर पहुंची। कार से सात-आठ आरोपी उतरे और कर्मचारियों से गैस भरने के लिए कहा।
अमन के अनुसार, वाहन की वैध हाइड्रोस्टेकिंग नहीं थी। किसी बड़ी दुर्घटना से बचाव के लिए कर्मचारियों ने उसमें सीएनजी भरने से मना कर दिया। इस पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित कर्मचारी के मुताबिक सभी आरोपी शराब के नशे में थे। समझाने के बावजूद वे नहीं माने और कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। हाथापाई के दौरान उसके गले में पड़ी गणेश जी के लॉकेट वाली सोने की चेन गिर गई, जिसे आरोपी उठाकर भाग निकले। आरोप है कि जाते समय युवकों ने शराब के नशे में पंप कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश भी की। इसके बाद धमकी देते हुए मौके से भागने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां से गुजर रही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी गांव कखावतू का बताया जा रहा है। आरोपियों में एक प्रधान का बेटा भी शामिल बताया गया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में ले लिया।
कोतवाल जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। पकड़े गए आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जल्द प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।