{"_id":"0f8e071f83b5c4ca5cc23ed76253db8f","slug":"public-facility-built-on-the-river-pier-bandstand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुविधा के लिए यमुना घाट पर बनाया चबूतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसुविधा के लिए यमुना घाट पर बनाया चबूतरा
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संस्था विचित्र पहल ने रविवार को यमुना घाट पर सफाई अभियान के तहत लोगों की सुविधा के लिए चबूतरे का निर्माण कराया। वहीं विचित्र पहल की इस रोचकता भरे अभियान से बुद्धिजीवियों व सामाजिक संगठनों में खासा उत्साह दिखाई दिया। इसके चलते यमुना घाट पर सहयोग के लिए लोगों की खासी भीड़ जमा रही।
संस्था के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को संस्था की ओर से चलाए गए 29वें चरण के अभियान में बोरिंग स्थल पर इंटरलॉकिंग चबूतरा बनवाया गया है। इस चबूतरे के बन जाने से अब अंत्येष्टि के उपरांत स्नान व पीने के पानी आदि का सुगमता पूर्वक उपयोग किया जा सकेगा।
इस मौके पर घाट स्थल पर एक बैठक भी हुई। इसमें भारत प्रेरणा मंच के महामंत्री अविनाश अग्निहोत्री ने कहा कि जनहित के इस कार्य में एनटीपीसी व गेल प्रशासन को भी स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आना चाहिए। बैठक में शशी गुप्ता, गुरमीत सरदार, डा.एसएस सिंह परिहार, भीमसेन सक्सेना, नीरज पोरवाल, मोहन शर्मा, रामआसरे गुप्ता, राजवीर सिंह प्रधान, पिंकू शर्मा, शिव कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।