फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Promotion will not be considered if details of movable and immovable property are not given

Auraiya News: चल अचल संपत्ति का ब्यौरा न देने पर नहीं होगा पदोन्नति पर विचार

Sun, 16 Jun 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Promotion will not be considered if details of movable and immovable property are not given
औरैया। राज्य कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर शीघ्र अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा दर्ज करना होगा। ऐसा न करने पर उनकी पदोन्नति नहीं होती और न ही इस दिशा में किसी तरह का विचार विमर्श किया जाएगा। इसके लिए 30 जून तक का अल्टीमेटम भी दिया गया है।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उत्तर प्रदेश डॉ. महेंद्र देव ने विभाग में कार्यरत सभी राज्य कर्मचारियों को पत्र जारी किया है। उन्होंने जारी पत्र में सख्त रुख अपनाते हुए बताया कि अधिकांश कर्मचारियों द्वारा अपनी चल-अचल संपत्ति की जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर दर्ज नहीं की गई है। सभी राज्य कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वह 30 जून 2024 तक संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर शासन, विभागाध्यक्ष, कार्यालयाध्यक्ष स्तर पर होने वाली चयन समिति की बैठकों में उनके पदोन्नति पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसा न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी। निर्देशित किया गया है कि पदोन्नति तब तक नहीं मिलेगी। जब तक वह ब्यौरा पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराते। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली -1956 में दी गई व्यवस्था के आधार पर राज्य कर्मचारियों को अपनी चल व अचल संपत्ति की जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
वर्जन

विभाग के समस्त राज्य कर्मचारी शिक्षकों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके है। उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह पोर्टल जानकारी दर्ज कराएं। अन्यथा पदोन्नति न होने पर वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
-एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed