फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Project Nai Kiran: Five families agreed to live together

प्रोजेक्ट नई किरण : पांच परिवार साथ रहने को हुए राजी

Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Project Nai Kiran: Five families agreed to live together
औरैया। पति-पत्नी के बीच झगड़ों को आपसी सुलह समझौते से निपटाने के लिए प्रोजेक्ट नई किरण के तहत सुनवाई की गई। इस दौरान पांच परिवार साथ रहने को राजी हुए और खुशी-खुशी अपने घरों की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

महिला थाना ककोर में रविवार को प्रोजेक्ट नई किरण का आयोजन हुआ। महिला थाना प्रभारी एसआई नीरज शर्मा ने बताया कि सुनवाई के लिए आज 22 फाइलों को लगाया गया था। जिसमें पांच मामलों में दोनों पक्षों के लोग मौजूद रहे। इन्हें आमने-सामने बैठाकर उनकी समस्याओं को सुना गया। पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता कराने का प्रयास किया। जिसमें पांच परिवारों में सहमति बनी और वह साथ रहने को राजी हुए। दोनों परिवारों में खुशी देखने को मिली। साथ ही वह घर लौटे।
विज्ञापन

बताया कि शेष 17 मामलों में किसी एक पक्ष के न आने के कारण या फिर दोनों पक्षों में आपसी समझौता नहीं हो सका। इसके चलते इन मामलों को अगले रविवार की तारीख दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पति-पत्नी के मन-मुटाव को समाप्त कराकर उन्हें टूटने से बचाना है। इससे न केवल परिवारों में खुशियां वापस लौटेंगी। बल्कि न्यायालयों में वादों की संख्या में भी बढ़ोतरी नहीं हो सकेगी। इस दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य भी मौजूद रहे। जिनकी मौजूदगी में दोनों पक्षों को सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed