फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations intensify at the city's Hanuman temples for Budhwa Mangal; grand tableaux to be set up.

Auraiya News: बुढ़वा मंगल पर शहर के हनुमान मंदिरों में तैयारियां तेज, सजेगी भव्य झांकी

Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Preparations intensify at the city's Hanuman temples for Budhwa Mangal; grand tableaux to be set up.
फोटो -23- गढ़ैया मोहाल में बुढ़वा मंगल पर्व पर झांकी सजाते कारीगर। संवाद
औरैया। बुढ़वा मंगल पर्व को लेकर शहर के हनुमान मंदिरों में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और झांकियां सजाने का कार्य अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल चौकी के समीप स्थित श्रीवीर विजय हनुमान मंदिर में हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। मंदिर में रंगाई-पुताई के साथ साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को मंदिर में अखंड रामायण का पाठ शुरू किया जाएगा। इसका समापन मंगलवार को बुढ़वा मंगल के दिन होगा।
विज्ञापन

इसके पश्चात विशाल प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसी क्रम में गढ़ैया मुहाल स्थित श्री संकट हरण मंदिर में भी पर्व को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर कमेटी के शिवम सक्सेना, देवाशीष, जलज, रवि एवं आकाश व्यवस्थाओं की कमान संभाले हुए हैं। यहां दो दिनों तक भव्य झांकी सजाई जाएगी जिसे आकार देने के लिए विशेष रूप से झांसी और आगरा के कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों के मुताबिक बुधवार को यहां एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लेडीज मार्केट स्थित संकट मोचन मंदिर में भी बुढ़वा मंगल को लेकर झांकी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

दर्शन के लिए उमड़ने वाली भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता और विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके अलावा शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में भी बुढ़वा मंगल के पावन अवसर पर आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed