फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Preparations completed today to demolish 639 structures

Auraiya News: आज 639 निर्माणों को ढहाने के लिए तैयारी पूरी

Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations completed today to demolish 639 structures
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। नगर दिबियापुर में सिंचाईं विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अतिक्रमण एवं कब्जा को 20 मार्च को हटाने के लिए प्रशासन ने बड़े स्तर पर तैयारी कर ली है। दोनों विभागों ने कुल 639 घरों और दुकानों को नोटिस भेजा है। सूत्रों के अनुसार इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स एवं पीएसी की तैनाती की गई है।
सभी पुलिस कर्मियों को सुबह दिबियापुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका में दिए गए आदेश के अनुपालन में दिबियापुर में सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना है। इसके लिए फरवरी के अंत में दिबियापुर में सिंचाई विभाग एवं पीडब्ल्यूडी ने अलग अलग 639 दुकानों मकानों पर नोटिस चस्पा किए थे। नोटिसों में लोगों से कब्जा एवं मलबा हटा लेने के लिए कहा गया था। इन नोटिसों की मियाद मंगलवार 19 मार्च को पूरी हो गई।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी एवं सिंचाई विभाग ने 20 मार्च को अतिक्रमण हटाने की तिथि निर्धारित करते हुए पुलिस प्रशासन से फोर्स की मांग की थी। सूत्रों के अनुसार इस बार प्रशासन बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी में जुटा है। बताते हैं कि पुलिस विभाग ने दिबियापुर के आसपास के कई थानों के पुलिस फोर्स समेत भारी मात्रा में पीएसी की तैनाती कर दी है। पुलिस फोर्स को नागरिकों, व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन को दृष्टिगत सुबह ही मय दंगा नियंत्रण उपकरण के दिबियापुर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इंसेट-------

फोटो19एयूआरपी 27- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता करते लाखन सिंह राजपूत। स्रोत: सोशल मीडिया
लाखन सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने रखी दिबियापुरवासियों की समस्या

दिबियापुर। प्रदेश सरकार के पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत मंगलवार शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। लाखन सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री को दिबियापुर में 639 भवनों में रहने वाले लोगों की समस्या बताई। उनके साथ दिबियापुर नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष शीला गुप्ता के पति सुखलाल गुप्ता एवं व्यापारी पंकज पोरवाल भी लखनऊ गए। इस संबंध में पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि किसी को भी उजाड़ा नहीं जाएगा। इस बाबत उनकी ओर से जिलाधिकारी औरैया को दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिबियापुर के लोगों में खुशी दौड़ गई।

वर्जन
मुख्यमंत्री जी की ओर से मुझे कोई भी दिशा निर्देश नहीं दिए गए हैं। यह हाईकोर्ट का आदेश है। आदेश का अनुपालन होगा। हम चाहते हैं कि लोग आपसी सहमति से हटा लें। लोगों को खुद ही महत्व समझना चाहिए कि पुल नहीं बन पा रहा है दूसरा और जाम लग रहा है। हमारा किसी को बेघर करने का कोई इरादा नहीं है। हमारा भी प्रयास रहेगा कि लोग खुद ही हट जाएं। मामला कोर्ट का है। देखा जाएगा हाईकोर्ट के आदेश का जो भी तरीके से पालन हो सकेगा उसको कराने का प्रयास किया जाएगा। संवेदनशीलता बरतते हुए।

- नेहा प्रकाश जिलाधिकारी, औरैया।
वर्जन

हमसे जो फोर्स मांगा गया था, उतनी फोर्स दी गई है। यदि अभियान चलेगा तो फोर्स जाएगी, यदि नहीं चलेगा तो फोर्स नहीं जाएगी। फोर्स का काम शांति व्यवस्था को कायम रखना होता है।
- चारू निगम, एसपी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed