फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   pregnt ko milega goun

Auraiya News: अब जिला अस्पताल में भी प्रसव के दौरान गर्भवती पहनेगी गाउन

Wed, 18 Jan 2023 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
pregnt ko milega goun
औरैया। निजी अस्पतालों की तर्ज पर अब संयुक्त जिला अस्पताल में भी प्रसव के लिए आने वाली गर्भवती गाउन पहनेंगी। प्रसव के बाद नवजात के लिए स्वच्छ तौलिया उपलब्ध होगा। ताकि वह संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन

सरकार ने प्रसव के दौरान जच्चा व बच्चा को संक्रमण से बचाव की भी योजना बनाई है। इसलिए औरैया शहर के 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल में गर्भवती के लिए गाउन व नवजात बच्चों के लिए शासन की ओर से तौलिया भेजे हैं। गर्भनाल काटने में सहायक क्लैंप कार्ड भी आए है। ताकि किसी भी प्रकार की कोई असुविधा गर्भवती व नवजात को न हो सके ।
विज्ञापन

बता दें कि संयुक्त जिला अस्पताल में प्रतिदिन 40 से अधिक गर्भवती जांच के लिए आती हैं। यहां पर प्रतिदिन करीब पांच से अधिक प्रसव करवाया जाता है। अभी तक यह सुविधा अस्पताल में नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए गर्भवती के लिए गाउन व नवजात बच्चों के लिए तौलिया और गर्भनाल काटने के लिए क्लैंप कार्ड की मांग की गई थी। निजी अस्पताल की तर्ज पर अब संयुक्त जिला अस्पताल में भी प्रसव से पहले गर्भवती को गाउन पहनाया जाएगा। प्रसव के बाद नवजात बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए टॉवल में अच्छे से रखा जाएगा। वही, सेनेटरी पैड भी आए है। अस्पताल में बच्चे का टीकाकरण होने के बाद उसकी तुरंत एंट्री एचआइएमएस पोर्टल पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed