बिधूना (औरैया)। हैदराबाद से आए एक परिवार को तहसील प्रशासन ने गयादीन महाविद्यालय के शेल्टर होम में रखा था। परिवार को ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने राशन किट देकर पैदल घर के लिए रवाना कर दिया। सूचना पर तहसील प्रशासन ने भगत सिंह चौराहे पर रोककर बस से गंतव्य के लिए भेजा। एसडीएम राशिद अली ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों से बात कर नायब तहसीलदार से स्पष्टीकरण मांगा है।
हैदराबाद से शेर सिंह पत्नी सुमन व बच्चों समेत बिधूना आया था। मंगलवार को वह शेल्टर होम से सहायल रोड अबाबर स्थित घर जा रहा था। जानकारी पर एसडीएम राशिद अली, तहसीलदार गौतम सिंह, नायब तहसीलदार अभिनय वर्मा व क्षेत्राधिकारी मुकेश सिंह ने भगत सिंह चौराहे पर शेरसिंह को रोक लिया। शेरसिंह ने बताया कि वहां मौजूद लोगों ने बताया कि वाहन नहीं है जिससे आपको भेजा जाए, अत: आप पैदल या अपने वाहनों से घर जाएं।