फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   prasuta ki maut

बच्चों को जन्म देने के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ी, सैफई अस्पताल में मौत

Sat, 21 Mar 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
prasuta ki maut
अछल्दा (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव सुभानपुर अड्डा निवासी एक प्रसूता ने शुक्रवार को सीएचसी में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। इस दौरान प्रसूता की हालत बिगड़ गई। जिस पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों समेत प्रसूता को तत्काल सैफई रेफर कर दिया। जहां अस्पताल में प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान दोनों मासूम बच्चों को देखकर मौजूद लोगों के आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे।
विज्ञापन

गांव सुभानपुर अड्डा निवासी राजीव कुमार उर्फ लाखन सिंह की पत्नी सुमन देवी (36) को परिजनों ने प्रसव पीड़ा केे चलते शुक्रवार को सीएचसी अछल्दा में चेकअप कराया। जहां डॉक्टरों ने प्रसूता की हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे सैफई ले जाने की बजाय सीधे गांव ले गए। जहां प्रसूता को फिर से दर्द उठने पर वह उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक लड़का व एक लड़की है। इसी बीच प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने तत्काल उसे दोनों बच्चों के साथ सैफई रेफर कर दिया। जहां सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया। शनिवार को प्रसूता का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। पिता के पास मौजूद दो मासूम बच्चों को देख लोगों के भी आंसू थम नहीं रहे थे। मृतका का पति राजीव कुमार बहुत ही गरीब है। उसके पहले से ही पांच बच्चे हैं। ऐसे में दो और बच्चे हो जाने से अब उसके सात बच्चे हो गए हैं। राजीव मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि प्रसूता को खून की कमी थी साथ ही नवजातों का वजन भी कम होने के साथ-साथ प्रसूता की समय से पहले डिलीवरी हुई थी। इस कारण से सावधानी के तौर पर उसे सैफई रेफर किया गया था। जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed