फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   prashasan ki laparwahi

आश्वासन पर आश्वासन

Wed, 06 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
prashasan ki laparwahi
औरैया। शहर के इटावा रोड पर मोहल्ला सत्तेश्वर स्थित सत्ती तालाब के पास खाली पड़ी बंजर भूमि पर भूखंड निर्माण की राह आसान होती नहीं दिख रही है। पांच सितंबर को होने वाली नीलामी पर रोक लगाने के डीएम के आदेश के बाद अभी तक सभासदों को काम शुरू कराए जाने के मामले में जिला प्रशासन से सिर्फ आश्वासन ही हाथ लगे हैं। अहम बात यह है कि इस प्रकरण में सभासदों ने कानपुर मंडल के आयुक्त से मिलकर स्थिति से अवगत कराया गया। जिसमें सभासदों का कहना है कि आयुक्त की ओर से मांगी गई रिपोर्ट पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इसको लेकर खफा पालिका सभासदों ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सदर से मिलकर धरना प्रदर्शन के साथ-साथ इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिक्षेत्र में सत्ती तालाब पर पड़ी 0.44 एकड़ बंजर भूमि पर नगर पालिका परिषद की ओर से 10 गुणा 20 के भूखंडों की नीलामी कराए जाने के लिए पांच सितंबर 2019 की तिथि निर्धारित की गई थी लेकिन ऐन वक्त पर डीएम अभिषेक सिंह की ओर से ईओ पालिका डॉ. अनीता शुक्ला को फोन से तत्काल प्रभाव से नीलामी पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए थे। जिस पर नीलामी को रोक दिया गया था। इस मामले में पालिका सभासदों ने पालिका अध्यक्ष के साथ डीएम से नौ सितंबर को मुलाकात कर पूरी जानकारी से अवगत कराते हुए लगाई गई रोक हटाने की मांग की थी। इस प्रकरण में डीएम की ओर से पालिका सभासदों को दो दिन में निर्णय देने का आश्वासन दिया था। बाद इसके कोई हल न निकलते देख पालिका सभासदों ने आयुक्त कानपुर मंडल कानपुर सुभाष चंद्र शर्मा से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए नियमत: काम शुरू कराए जाने को लेकर हस्तक्षेप करने की मांग की। इस मामले में सभासदों ने बताया कि आयुक्त की ओर से जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई लेकिन आज तक उस पर जानबूझकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

सभासदों का कहना है कि तब से लेकर आज तक कई बार डीएम व एसडीएम अनुपम शुक्ला से मुलाकात कर निर्माण कार्य पर लगी रोक हटाए जाने की मांग की गई बावजूद इसके उन्हें सिर्फ आश्वासन हाथ लगे हैं। ऐसे में शहर के विकास कार्य की गति प्रभावित हो रही है। पालिका सभासदों ने हल न निकलने की स्थिति में सामूूहिक रूप से जिला प्रशासन की कार्य प्रणाली को लेकर धरने पर बैठने व इस्तीफा देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed