{"_id":"617ae966d46c7951181821d3","slug":"pradersan-civic-auraiya-auraiya-news-knp6609280161","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं की अनदेखी पर किसानों ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं की अनदेखी पर किसानों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। भारतीय किसान यूनियन भानू के बैनर तले किसानों ने समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में किसान पंचायत का आयोजन किया। जिसमें किसानों की समस्याओं की जा रही अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की गई और पांच सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
तहसील परिसर में आयोजित किसान पंचायत में किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार व प्रदेश संगठन मंत्री विपिन कुमार सिंह तोमर ने कहा कि डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से फसलों की लागत बढ़ गई है। सरकार को डीजल के दामों पर अंकुश लगाना चाहिए। पांच सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन नायाब तहसीलदार प्रकाश चौधरी को सौंपा। जगतपुर पंचायत करमूपुर में सहकारी संघ बीज गोदाम में काफी समय से भवन जर्जर है।
जगतपुर करमूपुर में सफाई कर्मी की नियुक्त की जाए। डीएपी की किल्लत से किसानों को राहत दिलाई जाए। जिन गांव में चकबंदी चल रही है। उन गांव का डाटा ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। इस समस्या से निदान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इटावा प्रकाश त्रिपाठी, शिवकुमार, रमेश चंद्र, पूरन सिंह, यजवेंद सिंह भदौरिया, संतोष सिंह सेंगर, शशिभूषण सिंह, दीपक सिंह, विनय कुमार, वंदना सिंह आदि रहे।