फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Power Corporation 's MD met Dibiapurwasi

पावर कारपोरेशन के एमडी से मिले दिबियापुरवासी

Wed, 16 Sep 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Power Corporation 's MD met Dibiapurwasi

औद्योगिक नगर दिबियापुर की विद्युत आपूर्ति में सुधार न होने पर मंगलवार को दिबियापुर के व्यापारी लखनऊ में पावर कारपोरेशन लिमिटेड के एमडी से मिले।

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंध निदेशक को ज्ञापन सौंपकर 14 घंटे विद्युत आपूर्ति का पुराना शेड्यूल लागू कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति भी सौंपी। एमडी ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही दिबियापुर की बिजली का शेड्यूल पूर्ववत बहाल कराया जाएगा।
विज्ञापन


 
मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष सुखलाल गुप्ता के साथ व्यापारी दीपक भदौरिया, सभासद प्रतिनिधि अरविंद पोरवाल, अजय पैराडाइज, नवीन गणेश पोरवाल, मनोज गुप्ता झाबुआ का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ शक्ति भवन पहुंचा। पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एसी मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बताया कि उच्च न्यायालय की रिट संख्या 027202 वर्ष 2010 के आदेश के अनुसार दिबियापुर को डबल ग्रुप में बिजली आपूर्ति की जा रही है।


विद्युत बिल का राजस्व औरैया में सर्वाधिक होने के बावजूद दिबियापुर के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। दिबियापुर की बिजली जब चाहे, काट दी जाती है। वहीं जबकि नगर की सीमा से सटे कई गांवों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल लागू है।

 
नगरवासियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 16 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। ऐसा न होने पर दिबियापुरवासियों में आक्रोश पनप रहा है। विद्युत बिलों का भुगतान भी बंद किया जा सकता है।

इसकी जिम्मेदारी विद्युत वितरण खंड की होगी। शिष्टमंडल के प्रतिनिधियों के अनुसार एमडी ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही दिबियापुर की बिजली में सुधार होगा।


यहां बता दें कि इस समय दिबियापुर में 10 घंटे का अनुपयोगी बिजली शेड्यूल लागू है। शेड्यूल के अनुसार सुबह 4. 30 मिनट से 9. 30 मिनट तक एवं शाम को 3 .15 मिनट से 8.15 मिनट तक विद्युत आपूर्ति होती है।

इसमें भी आकस्मिक बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। इसके चलते बमुश्किल लोगों को छह घंटे बिजली मिल पा रही है। पूरी रात तो बिजली के दर्शन भी नहीं होते।




14 घंटे विद्युत आपूर्ति का शेड्यूल बहाल -दिबियापुर (औरैया)। बिजली समस्या से जूझ रहे दिबियापुरवासियों के लिए मंगलवार देर शाम खुशखबरी आ गई। असेनी विद्युत सबस्टेशन पर दिबियापुर में पुराना विद्युत शेड्यूल 14 घंटे आपूर्ति का लागू कर दिया गया।


अब दिबियापुर को 30 सितंबर तक रात आठ बजे से अलसुबह चार बजे एवं दोपहर 12 से शाम छह बजे तक विद्युत आपूर्ति मिलेगी। अभी दिबियापुर में 10 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल लागू था। असेनी सबस्टेशन के अवर अभियंता चंदन पंडित ने शेड्यूल आने की पुष्टि करते हुए बताया कि पनकी कंट्रोल के आदेश पर आकस्मिक कटौती हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed