फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Potholes on the road filled with water, thousands of people from 20 villages troubled

Auraiya News: सड़क पर गड्ढाें में भरा पानी, 20 गांव के हजारों लोग परेशान

Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road filled with water, thousands of people from 20 villages troubled
फफूंद। क्षेत्र के गांव जुआ होकर 20 गांव को जोड़ता हुआ अछल्दा से मिलने वाला मुख्य मार्ग बहुत ही बदहाल हो चुका है। गांव की बीच से निकली सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें भरे पानी में गिरकर आए दिन बाइक सवार और स्कूलों से आने वाले बच्चे भी गिरकर घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फफूंद बाबरपुर रोड़ से गांव जुआ होता हुआ गुदरी, फूटताल, रामनगर, फतेहपुर रामू, शासनगढ़, रुरूआ, पूरनपुर, भैंसोल, बघुआ समेत बीस गांव की हजारों की आबादी के अछल्दा, फफूंद, बाबरपुर, औरैया आवागमन का लोक निर्माण विभाग का मुख्य मार्ग है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक और चारपहिया वाहन एवं साइकिल सवार आवागमन करते हैं। जुआ गांव में अमृत सरोवर तालाब के पास रोड़ पर बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। हाल में हुई बरसात का पानी इन गड्ढों में भर जाने से बाइक सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश बाल्मिकी, राजू बाल्मिकी, लक्ष्मण सिंह, संदीप कुशवाह, धर्मेंद्र कुशवाह आदि ने बताया की गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय आने के लिए यही मुख्य सड़क है। नजदीकी गांवों के तमाम बच्चे पढ़ने आते हैं, जो फिसलने से गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। क्षेत्र से बाजारों में सब्जी आदि ले जाने वाले किसानों के लोडर भी गड्ढों में फंस जाते हैं और उनकी फसल समय से बाजार नहीं पहुंचने से नुकसान हो रहा है। तमाम बार प्रशासन से गड्ढे भरवाने की मांग की, लेकिन छह माह के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र भेजकर भी कर चुके है। जल्द ही गड्ढे नहीं भरे गए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग के बावजूद हो रही समस्या
ग्राम पंचायत जुआ के प्रधान अनवर बक्स ने बताया कि उन्होंने भी कई बार पीडब्लूडी के अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर उनसे सड़क के मरम्मत की मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई अधिकारी मौका पर देखने आया। गांव में रोड़ की हालत खराब है। बरसात में हालत और बदतर हो गए हैं लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed