फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   post office may hungama

प्रधान डाकघर में हंगामा, बाधित रहा काम

Thu, 01 Oct 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
post office may hungama
औरैया। प्रधान डाकघर में गुरुवार की दोपहर हंगामे के चलते ढाई घंटे तक काम बाधित रहा। ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित प्रधान डाकघर के कर्मचारियों ने बताया कि एक युवक ने अपने खाते से रुपये निकाले। इस दौरान उसने एक महिला कर्मचारी से रजिस्ट्री के संबंध में अपशब्द कहे। जिसका विरोध डाकघर कर्मियों ने किया। युवक ने हंगामा शुरू कर दिया और कर्मचारियों के साथ अपशब्द बोलते हुए अभद्रता करने लगा। युवक ने डाकघर के अंदर ढाई घंटे तक हंगामा किया। जिससे सभी व्यवस्थाएं बाधित रहीं और ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते कर्मचारियों ने युवक को डाकघर से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर प्रभात कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला कर्मचारी को युवक दो दिन से फोन पर परेशान कर रहा था। आज हंगामा होने पर इस मामले में पुलिस डाकघर पहुंची। समझौता कराया गया है। युवक ने कर्मचारियों से भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed