फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police waiting for post mortem report in the case of mason's death

Auraiya News: राजमिस्त्री की मौत के मामले में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Police waiting for post mortem report in the case of mason's death
फफूंद। थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर निवासी राजमिस्त्री की सोमवार रात मौत हो गई थी। कार से घर छोड़ गए चार लोगों के खिलाफ मृतक की पत्नी ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मंगलवार को हुए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

दखलीपुर निवासी 40 वर्षीय संजीव कुमार राजमिस्त्री का काम करते थे। उमरसाना गांव निवासी केपी यादव के ककोर में मकान निर्माण में वह काम कर रहे थे। संजीव की पत्नी श्रीदेवी की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया गया कि सोमवार रात केपी यादव अपने तीन अन्य साथियों के साथ आया और पति संजीव को चारपाई पर लिटाया। संजीव बेसुध हालत में थे। कुछ देर बाद संजीव ने दम तोड़ दिया। वहीं, मौके से आरोपी भाग निकले थे। श्रीदेवी ने आरोपियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। सूत्रों की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। ऐसे में विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed