फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police raided on information about cattle slaughter, one arrested, report on five

Auraiya News: मवेशी काटने की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश, एक गिरफ्तार, पांच पर रिपोर्ट

Sun, 01 Oct 2023 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police raided on information about cattle slaughter, one arrested, report on five
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर में रविवार सुबह मवेशियों को काटे जाने की सूचना पर कोतवाल ने भारी पुलिस बल के साथ एक तबेले में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने चार मवेशियों के अवशेष बरामद कर मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में देवकली चौकी प्रभारी ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

कस्बा खानपुर में नाले के पास स्थित एक तबेले में रविवार को चार मवेशियों को काटने की सूचना पर सक्रिय हुई कोतवाली पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को आता देख मौके पर मवेशियों को काट रहे पांच युवक भागने लगे। इस पर पुलिस ने उनका पीछा कर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि चार अन्य आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन




कोतवाली पुलिस ने कस्बे में तनाव बढ़ने से पहले ही बुलडोजर मंगाकर चारों मवेशियों के अवशेषों को पास में गड्ढ़ा खोदवाकर दफन करवाया। मामले में देवकली चौकी प्रभारी निशा ने खानपुर निवासी असलम, इब्राहिम, गुड्डू, शानू, हनीफ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने बताया कि आरोपी असलम को गिरफ्तार किया है, अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस जांच कर रही है, घटना के बाद कस्बा खानपुर में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed