फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   police,protest,candle march,against

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर निकाला कैंडल मार्च

Thu, 21 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
police,protest,candle march,against
औरैया। शहर के मोहल्ला ब्रह्मनगर में सोमवार को पत्नी व सास की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के 96 घंटे बाद भी पुलिस दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं सकी है। पुलिस की लचर कार्यशैली को लेकर परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी ऋषभ पाठक का पुलिस ने उसके घर से 18 अक्तूबर को फांसी पर लटकता शव बरामद किया था। आत्महत्या करने से पूर्व ऋषभ ने मोबाइल पर वीडियो बनाकर पत्नी तनु व सास बबिता की प्रताड़ना की हकीकत बयां की थी। जिसमें पुलिस के मुकदमा दर्ज करने में देरी होते देख परिजनों ने शव के साथ दूसरे दिन कोतवाली का घेराव किया था। जिसके बाद पीड़ित भाई अतुल पाठक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित भाई अतुल ने बताया कि पुलिस उन्हें सहयोग करने की बात तो कह रही है लेकिन यह कैसा सहयोग है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। व्हाट्सअप व मोबाइल भी चालू है इसके बाद भी उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसको लेकर गुरुवार शाम लगभग साढ़े छह बजे पीड़ित परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। ब्रह्मनगर तिराहे से शुरू हुआ कैंडल मार्च सुभाष चौक पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed