फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police Model School will be located along the police line in Sherpur Saraiya.

Auraiya News: शेरपुर सरैया में पुलिस लाइन के साथ ही होगा पुलिस माॅडल स्कूल

Mon, 25 Sep 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police Model School will be located along the police line in Sherpur Saraiya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
कैबिनेट से 12 सितंबर को मिली औरैया में पुलिस लाइन निर्माण को लेकर मंजूरी जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। शेरपुर सरैया में 16.1880 हेक्टेयर में पुलिस लाइन के साथ ही पुलिस मॉडल स्कूल बनाए जाने की तैयारी है। पुलिस लाइन को लेकर सोमवार को एसपी ने शासन से मिले मानचित्र को साझा करते हुए जानकारी दी। वहीं मॉडल स्कूल का निर्माण निकट भविष्य में कराए जाने की बात कही।
इटावा से अलग कर वर्ष 1997 में बनाए गए औरैया जनपद को 26 साल बाद उत्तर प्रदेश की कैबिनेट से पुलिस लाइन निर्माण की मंजूरी मिली। शेरपुर सरैया में निर्माण जल्द शुरु होने वाला है। शहर के फफूंद रोड पर शेरपुर सरैया गांव में 16.1880 हेक्टेयर जमीन पुलिस लाइन निर्माण के लिए चिह्नित की गई है। 50 काश्तकारों से 24.18 करोड़ रुपये में खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन

कैबिनेट से पुलिस लाइन निर्माण को लेकर 445.93 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस बजट से बैरक से लेकर आवासीय भवन, शहीद स्मारक, म्यूजियम व ट्रैफिक पार्क, खेलकूद व परेड मैदान का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को एसपी की ओर से दिखाए गए पुलिस लाइन के नक्शे में पुलिस मॉडल स्कूल का निकट भविष्य में निर्माण कराए जाने की जानकारी भी दी गई।

जिला का पहला इनडोर स्टेडियम होगा पुलिस लाइन में
जिले में अभी तक एक भी इनडोर स्टेडियम नहीं है। पुलिस लाइन निर्माण में खेलकूद व परेड मैदान के साथ ही इनडोर स्टेडियम के लिए भवन भी प्रस्तावित है। ऐसे में जिले को पहला इनडोर स्टेडियम भी मिल जाएगा। ऐसे में इनडोर गेम की सुविधा भी बढ़ जाएगा।


शेरपुर सरैया में बनने जा रही पुलिस लाइन हाईटेक होगी। महकमे के कर्मचारियों के साथ-साथ परिवार के लोगों के लिए भी तमाम इंतजाम रहेंगे। खेलकूद मैदान, पार्क, बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल व मॉडल स्कूल की सुविधा भी होगी। - चारु निगम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article