फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police are working to identify the suspects in the theft case.

Auraiya News: चोरी के मामले में संदिग्धों की पहचान में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jan 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police are working to identify the suspects in the theft case.
बिधूना। सेवानिवृत्त फौजी के घर से जेवर व नकदी चोर उड़ा ले गए। मंगलवार को ताला टूटा देख कर पड़ोसियों ने जानकारी दी थी। सेवानिवृत्त फौजी व पत्नी गुरुग्राम में थे। सीसीटीवी में संदिग्ध कैद हुए हैं। इनकी पहचान में पुलिस जुटी है। बुधवार को पीड़ित पत्नी के साथ घर पहुंचे।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला आंबेडकर नगर निवासी सेवानिवृत्त फौजी सुरेंद्र सिंह तोमर गुरुग्राम स्थित पालम एयरपोर्ट में तैनात हैं। मंगलवार को पड़ोसी ने उन्हें घर का ताला टूटे होने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पिता ने बेटे देवेंद्र को घटना की जानकारी देते हुए घर भेजा। बेटा घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा मिला। बुधवार को सुरेंद्र सिंह तोमर अपनी पत्नी नीता तोमर के साथ घर पहुंची। गीता का आरोप है कि घर में रख जेवर और छह हजार रुपये नकदी चोरी होने की बात कही। इसके अलावा घर से एक मोबाइल फोन, साउंड सिस्टम व दो सूटकेस भी चोर उठा ले गए। छानबीन के दौरान दोनों सूटकेस पास में स्थित खेत में पड़े मिले। जानकारी पर पड़ोसी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पड़ोसी वीरेंद्र ने बताया कि उनके मकान में किरायेदार रहते हैं। वह बाहर न आ पाए, इसलिए बाहर से कुंडी लगा दी थी। पुलिस ने मामले में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम लगाई गई है। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए संदिग्ध की पहचान कराई जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed