फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police action saves three lives after they attempted suicide

Auraiya News: पुलिस की तत्परता से बची तीन जानें, खुदकुशी का किया था प्रयास

Thu, 05 Feb 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police action saves three lives after they attempted suicide
औरैया। पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ चूहे मारने की दवा खा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिना देरी किए पहुंचाया अस्पताल पहुंचाया। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक फरवरी को सुबह कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि सहायल क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही पीआरवी पर तैनात कमांडर अशोक कुमार शर्मा, सब कमांडर निखिल यादव और पायलट संतोष कुमार मौके पर पहुंचे। तीनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। पुलिस ने बिना देरी किए अपनी ही गाड़ी से महिला और बच्चों को सीएचसी सहार में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने के कारण तीनों की जान बचाई जा सकी। पुलिस की इस तत्परता की स्थानीय लोगों और विभाग में जमकर सराहना हो रही है। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम ने बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। इससे एक परिवार बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed