{"_id":"66c0e03750fbfa7b920a3aee","slug":"piles-of-revenue-related-complaints-on-sampoorna-samadhan-diwas-auraiya-news-c-211-1-aur1005-115571-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों का लगा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी शिकायतों का लगा अंबार
विज्ञापन
अजीतमल। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां सबसे अधिक राजस्व संबंधी शिकायतें देखने को मिली। इसके साथ ही अन्य तहसीलों में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
अजीतमल तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकारी भूमि, सार्वजनिक रास्ते पर किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रत्येक शिकायत का सही निस्तारण के निर्देश दिए। गलत निस्तारण पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल आई 141 शिकायतों में 21 शिकायतो का निस्तारण किया। शास्त्री नगर बाबरपुर निवासी शिवेंद्र कुमार ने फुटपाथ और नाले पर अतिक्रमण होने, बहादुरपुर ऊंचा निवासी अमर सिंह नेखेत पर कब्जा होने, हजारीपुर निवासी प्रेमा देवी ने मकान के बटवारे को लेकर मारपीट करने, शाला सिमार निवासी लाल सिंह ने ग्रामीणों पर स्कूल की बाउंड्री तोडऩे की शिकायत की।
विज्ञापन
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सियाराम गौतम, उप जिलाधिकारी अजीतमल अमित कुमार तिवारी, तहसीलदार जीतेश वर्मा आदि रहे। इसी तरह से सदर तहसील में एसडीएम सदर राकेश कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं।
-- -- -- -- -- -- --
बिधूना। तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। तहसील दिवस में आईं कुल 97 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण किया। अपर जिलाधिकारी शेष शिकायतों का जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार अविनाश व नायाब तहसीलदार रूचि मिश्रा, सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह रहे। संवाद