{"_id":"6a78c14303bc05dca00d6782","slug":"pickup-truck-loaded-with-dj-equipment-gets-stuck-in-height-gauge-barrier-traffic-jam-ensues-auraiya-news-c-211-1-aur1008-149598-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाइटगेज बैरियर में फंसे डीजे लदे पिकअप, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाइटगेज बैरियर में फंसे डीजे लदे पिकअप, लगा जाम
Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-47- हाइटगेज में फंसा कावड़ियों का पिकअप वाहन।संवाद
अछल्दा। कस्बा में रविवार दोपहर नहर पुल पर लगे हाइटगेज बैरियर के नीचे कांवड़ियों की डीजे से लदे तीन पिकअप फंस गए। इससे फफूंद-बिधूना मार्ग पर करीब 25 मिनट तक जाम लगा रहा।
श्रृंगीरामपुर गंगा जल लेने जा रहे कांवड़ियों की डीजे से लदा पिकअप रविवार दोपहर करीब पौने दो बजे कस्बे के नहर पुल पर लगे हाइटगेज बैरियर के नीचे फंस गई। डीजे की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन बैरियर के नीचे से नहीं निकल सका।
इससे मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पिकअप को पीछे कराकर यातायात सुचारू कराया गया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जाम खुलवाया गया है।(संवाद)