{"_id":"65b69bffc06c7202bd08fc9c","slug":"people-got-relief-from-sunshine-in-the-afternoon-auraiya-news-c-211-1-aur1002-107990-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: दोपहर में खिली धूप से लोगों को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: दोपहर में खिली धूप से लोगों को मिली राहत
Sun, 28 Jan 2024 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
औरैया। इससे लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर में खिली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। धूप निलकने के बाद लोग अपने घरों के बाहर और छतों पर बैठे नजर आए।
लगातार पड़ रही भीषण सर्दी से आम जनमानस बुरी तरह प्रभावित रहा है। वहीं शनिवार और रविवार को निकली धूप लोगों के लिए संजीवनी बनकर आई। रविवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप के बीच बच्चे खेलते नजर आए। जहां सर्दी के कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। वहीं धूप में लोग सड़कों पर टहलते नजर आए। धूप से फसलों को भी राहत मिली है। खास तौर पर आलू की फसल में झुलसा रोग के प्रभाव में कमी आती दिख रही है। मौसम वैज्ञानिक ड़ॉ अनंत कुमार ने बताया कि अब लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। सुबह शाम सर्दी अपना असर दिखाएगी। दिन में धूप खिलेगी। आलू व अन्य फसलों को बदलते मौसम से राहत मिलने वाली है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-28एयूआरपी05- जानकारी देते डॉ. ओमवीर सिंह। संवाद
सर्दी कम, लेकिन लापरवाही पड़ सकता है भारी
-चिकित्सक दे रहे सावधानी बरतने की सलाह
औरैया। दिन में खिल रही धूप लोगों के लिए सर्दी से बचाव के लिए काफी राहतभरी है, लेकिन यहां पर सर्दी को लेकर जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। डॉ. ओमवीर सिंह ने बताया कि दिन में सूर्यदेवता के दर्शन के साथ ही धूप खिल रही है। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं सुबह शाम तापमान में गिरावट रहती है। ऐसे में गर्म कपड़े जरूर पहने। बाइक पर चलते समय कानों को ढककर निकले। हवा में पर्याप्त ठंडक होती है। ऐसे में जरा सी लापरवाही खांसी, जुकाम व बुखार का कारण बन सकती है। खास तौर पर बच्चों व बुजुर्गों की देखभाल जरूरी है। आती जाती सर्दी में थोड़ी सी भी लापरवाही परेशानी बढ़ा देती है। दमा रोगियों के लिए दिन में धूप सेंकना ज्यादा ठीक है। (संवाद)