फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   People found suffering from fever in Anantapur, larvae recovered from 15 houses

Auraiya News: अनंतपुर में बुखार से पीड़ित मिले लोग, 15 घराें से लार्वा बरामद

Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 26 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
People found suffering from fever in Anantapur, larvae recovered from 15 houses
औरैया। भाग्य नगर ब्लॉक की दौलतपुर ग्राम पंचायत के मजरा अनंतपुर में कई लोगों के बुखार से पीड़ित होने की जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव पहुंची। टीम ने बीमार लोगों को दवा देने के साथ ही घरों में लार्वा की खोज की। जिसमें टीम ने 15 घरों से लार्वा बरामद किया है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के नवादा ज्वाला प्रसाद, भाग्य नगर ब्लाॅक के फफूंद कस्बे के बाद शुक्रवार को अनंतपुर में लोगों के बुखार के चपेट में आने की सूचना ग्रामीणों ने स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। जिसपर सीएमओ ने तत्काल स्वास्थ्य टीमों को गांव में भेजा। जहां टीम ने करीब 20 से अधिक अधिक बुखार पीड़ितों का उपचार किया। इस दौरान छह युवकों में डेंगू के लक्षण समझ में आने पर टीम ने सभी की किट से डेंगू की जांच की। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर टीम ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी टीम ने गांव के 165 घरों के कूलर, फ्रिज और अन्य पानी जमा होने वाली जगहों का निरीक्षण किया। जिसमें टीम को 15 घरों से लार्वा बरामद किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों सबसे अधिक लार्वा मवेशियों की नांद से बरामद हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि टीम ने 15 घरों से लार्वा बरामद किया है। शुक्रवार को जिले में एक भी डेंगू संक्रमित नहीं मिले हैं। उन्होंने लोगों से सप्ताह में एक बार घर के साथ मवेशियों की नांदों व पानी जमा होने वाले स्थानों पर सफाई जरूर करें। जिससे डेंगू के मच्छर को रोका जा सके। बताया कि जहां भी लोगों के बीमार होने की जानकारी मिल रही है, वहां स्वास्थ्य टीम भेज कर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed