फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pcanya colony became self-employed in the three groups

पछैंया बस्ती में स्वरोजगार के लिए तीन समूह बने

Sun, 31 Jul 2016 11:25 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 31 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Pcanya colony became self-employed in the three groups
वरुणा नदी सफाई अभियान
शहर की पछैंया बस्ती में अवैध शराब निर्माण बंद करने वाले मोहल्ले के लोगों को समाज की मूल धारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयास में जुटा है। इस क्रम में बस्ती में तीन स्वयं सहायता समूहों का गठन कराया गया है। इन समूह में जुडे़ लोगों को जल्द रोजगार परक कामों की ट्रेनिंग देकर स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला के शराब बंदी अभियान के तहत पछैंया बस्ती के लोगों ने कच्ची शराब निर्माण पर रोक लगा दी है। इसके लिए समाज के लोगों की ओर से एक निगरानी समिति का भी गठन किया गया है। जिसका मुख्य काम चोरी छिपे शराब का निर्माण करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। इस संबंध में नगर पालिका सभासद कमला देवी ने बताया कि आज सातवें दिन तक बस्ती में किसी ने भी कच्ची शराब बनाने का प्रयास नहीं किया है।
विज्ञापन


हालांकि लोगों के पास रोजगार न होने से वह घरों में खाली बैठे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर से मोहल्ले के पढ़े-लिखे लोगों को कोई रोजगार मुहैया करा दिया जाए तो शराब के व्यवसाय पर पूर्णतया बंदी लगाने में मदद मिलेगी। हालांकि डीएम की ओर से बस्ती के लोगों की जायज मांगों को लेकर निगेहबानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों को लगातार पछैंया बस्ती भेजकर बस्ती के लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें दूर कराए जाने, रोजगार परक साधन मुहैया कराए जाने, राशन कार्ड फार्म भरवाने, बिजली की समस्या दूर कराए जाने आदि के कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तीन स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इनके माध्यम से महिलाओं को रोजगार परक कामाें की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में ऋण आदि की सुविधाएं दिलाकर मदद की जाएगी।

एसडीएम सदर राजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद मोहल्ले में तीन स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों को जल्द ही ट्रेनिंग दिलाकर रोजगार परक संसाधनों से जोड़ा जाएगा।


गठित किए गए समूहों के नाम
1. कमल स्वयं सहायता समूह
2. बाबरिया स्वयं सहायता समूह
3. चेतना स्वयं सहायता समूह

बस्ती के लोगों को स्वरोजगार देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही ट्रेनिंग दिलाकर इन्हें दूसरे रोजगार से जोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन इसके लिए सतत प्रयासरत है।
माला श्रीवास्तव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed