{"_id":"608850cc8ebc3e245c6106a7","slug":"patient-died-faimily-members-protest-auraiya-news-knp625696343","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर लापरवाही का आरोप लगा डाक्टरों व स्टाफ से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर लापरवाही का आरोप लगा डाक्टरों व स्टाफ से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर में मंगलवार शाम कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा एलटू हास्पिटल में तैनात डॉक्टरों व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव में आए एक तीमारदार को पीट दिया। डॉक्टरों ने खुद को कमरे में बंद कर सीएमओ को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में भर्ती कोरोना संक्रमित दिबियापुर थाना क्षेत्र के ऊमरसाना निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शाम पांच बजे के बाद परिजन इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा करने लगे। इस पर वहां मौजूद स्टाफ ने समझाकर मामला शांत करा दिया। शाम सात बजे के करीब ऊमरसाना से 50 लोग अस्पताल जा पहुंचे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पंकज और डॉ. उमेश व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी। इस बीच बचाव में आए एक तीमारदार को भी हमलावरों ने पीट दिया। उसकी आंख में चोट आई है।
किसी तरह से डॉक्टरों व स्टाफ ने वहां से भागकर कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। डॉक्टरों के साथ मारपीट और अस्पताल में हंगामे की खबर मिलते ही सीएमओं डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, अपर सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी वहां पहुंचे। ग्रामीणों को आक्रोशित देख डीएम सुनील कुमार वर्मा को जानकारी देने के साथ पुलिस को सूचना दी। मौके पर औरैया और दिबियापुर पुलिस पहुंची। पुलिस के पहुंचने पर हंगामा करने वाले भाग गए।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज की हालत पहले से गंभीर थी। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान ही बताया था। दोपहर में मौत हो जाने के बाद शाम को कुछ लोग पहुंचे और डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट की है। इस मामले में अस्पताल में लगे सीसीटीवी से फुटेज देखकर आरोपियों को चिह्नित किया जाएगा। मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।