फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patchwork done seven times on Bilraya-Panwari road, status as it is

औरैयाः बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर सात बार हो चुका पैचवर्क, स्थिति जस की तस

Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Patchwork done seven times on Bilraya-Panwari road, status as it is
फोटो 24 एयूआरपी -03 - बिना गार्ड के संचालित यूनियन बैंक का एटीएम। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जालौन चौराहे से यमुना नदी पुल तक बिलराया-पनवाड़ी मार्ग पर एक साल में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने सात बार पैचवर्क कराया। इसके बावजूद इसकी स्थिति जस की तस है। इस मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन रहता है। लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी लोगों को गड्ढों से निजात नहीं मिली है।
विज्ञापन

शहर से शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी तक कुल पांच किलोमीटर का हिस्सा गड्ढों से पटा पड़ा है। अहम बात यह है कि इस हिस्से पर पीडब्ल्यूडी की ओर से सात बार में गड्ढामुक्त योजना के तहत काम कराया गया। काम की गुणवत्ता का अंदाजा मार्ग की हालत को देखकर लगाया जा सकता है। यहां छोटे-बड़े वाहनों के गुजरने के दौरान उनके पलटने की हर समय आशंका बनी रहती है। सूत्रों के मुताबिक, पिछले एक साल में इस मार्ग पर सात बार कराए गए काम में गड्ढों को भरने के नाम पर लगभग 40 लाख रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई कृष्ण कुमार सिंह का कहना है कि यह सड़क लगभग 15 साल पहले बनी थी। तब इस सड़क पर वाहनों का लोड वर्तमान जैसा नहीं था। छह माह पहले सर्वे किया गया था। इसमें पूर्व की तुलना में लगभग दो गुना अधिक वाहनों का लोड पाया गया था। ऐसे में मार्ग का क्षतिग्रस्त होना संभव है। वाहनों के लोड के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाता है, जिससे यह जल्दी खराब न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अभिषेक यादव ने कहा कि जब यह सड़क बनी थी तब वाहनों के गुजरने की संख्या कुछ और थी। अब इस सड़क का नए सिरे से निर्माण कराया जाना है। इसके लिए पिछले दिनों चीफ इंजीनियर और अधीक्षण अभियंता ने मार्ग का निरीक्षण किया था। जल्द ही इस मार्ग को फोरलेन करने का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। इसलिए तब तक गिट्टी और मसाले का पैचवर्क कर काम चलाना मजबूरी है। इस सड़क पर गड्ढों को एक-दो दिन में भरा दिया जाएगा। जल्द ही इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा।

जालौन रोड पर बने गड्ढ़े से बचकर निकलते कार चालक। संवाद

जालौन रोड पर बने गड्ढ़े से बचकर निकलते कार चालक। संवाद- फोटो : AURAIYA

 यमुना नदी पुल से ठीक पहले बने गड्ढे में भरा पानी। संवाद

यमुना नदी पुल से ठीक पहले बने गड्ढे में भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed