फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Patchwork accelerated due to Chief Engineer's reprimand

चीफ इंजीनियर के निरीक्षण के बाद सड़कों के पैचवर्क काम में आई तेजी

Thu, 03 Nov 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Patchwork accelerated due to Chief Engineer's reprimand
औरैया। लोक निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर ने सड़कों के गड्ढों के पैचवर्क की धीमी प्रगति पर अफसरों की फटकार लगाई। इसका असर बुधवार को नजर आया। कई सड़कों पर तेजी से काम होता दिखाई दिया।
विज्ञापन

शासन की ओर से सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 15 नवंबर का समय निर्धारित किया गया है। इसके लिए 413.75 लाख रुपये का बजट भी जारी किया गया था। इस बजट से जिले में 698.62 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है। अहम बात यह है कि बजट जारी होने के बाद लगभग एक पखवारा बीत रहा है। ऐसे में काम की प्रगति बहुत ही धीमी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम चीफ इंजीनियर कानपुर मंडल परवेज अहमद खान ने बिलराया-पनवाड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। जिसमें काम की गति धीमी देखकर अधिकारियों के पेच कसे। साथ ही 15 नवंबर तक हर हाल में सड़कों को गड्ढा मुक्त कराए जाने हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैचवर्क का काम 15 नवंबर तक पूरा किया जाना है। अब तक 35 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पैचवर्क का काम पूरा कर लिया जाएगा। अभिषेक यादव, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed