फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passenger falls from Sampark Kranti Express train, serious

Auraiya News: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से गिरा यात्री, गंभीर

Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Passenger falls from Sampark Kranti Express train, serious
अछल्दा। एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा एक युवक ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर आरपीएफ ने घायल को सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां से यात्री को सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर सोमवार शाम करीब सवा 5 बजे 2566 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे मुहम्मद नौशाद वसाद दिल्ली से अपने घर ग्राम सलवार जिला भदोही बिहार जा रहे थे। तभी खंभा नंबर 1118/4 के पास गांव वैसोली के पास वह ट्रेन से नीचे जा गिरा। जिसे घायलावस्था में ग्रामीणों ने देखकर स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे आरपीएफ कर्मियों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में उसे सैफई मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया ।
विज्ञापन

-------------
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को कस्बा के मोहल्ला नवीन नगर निवासी सचिन बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरु शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------------


खाई-बाड़ी करते पकड़ा

अजीतमल। कोतवाली के एसआई आनंद कुमार शर्मा ने गश्त के दौरान सट्टे की खाई-बाड़ी करते चंद्रशेखर निवासी नवलपुर को गिरफ्तार किया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की गई है। संवाद
---------------------------------

डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अजीतमल। क्षेत्र के ग्राम जसंतपुर निवासी अजय कुमार पुत्र कमलेश शंखवार ने कोतवाली में डंपर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि रविवार को उसके भाई कल्लू की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी थी। इससे कल्लू की मौके पर मौत हो गयी तथा चचेरा भाई शिवम पुत्र महावीर घायल हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed