फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Party workers are the party's greatest strength: Sarvesh

पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होते हैं कार्यकर्ता : सर्वेश

Wed, 01 Jul 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 01 Jul 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Party workers are the party's greatest strength: Sarvesh
फोटो-22- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत:पा
औरैया। मंगलवार को भाजपा ने जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के बूथ सम्मेलन आयोजित किए।
विज्ञापन

सदर विधानसभा के तुर्कीपुर पार्टी कार्यालय में हुए सम्मेलन में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। मेरा बूथ-सबसे मजबूत मंत्र को प्रत्येक बूथ पर साकार किया जाना चाहिए।
सम्मेलन में सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि हमारा व्यवहार ,हमारी सेवा और हमारा समर्पण ही जनता के विश्वास को अधिक मजबूत करेगा। इस दौरान बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में विशाल शुक्ला, योगेंद्र कैथवार, अमरचंद राठौर, प्रतीक सिंह, कुंअर सिंह, रामजी बाजपेई, शिवेंद्र राजपूत, भूरे चौबे व इंद्रपाल पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दिबियापुर विधानसभा के सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर- घर पहुंचानी है। सम्मेलन में राघव मिश्रा, मनु राजपूत, इंद्रपाल पाल,अखिलेश पाल, सर्वेंद्र भदौरिया व कुलदीप दुबे उपस्थित रहे। बिधूना के एक गेस्ट हाउस में हुए सम्मेलन में जिला महामंत्री यशवीर सिकरवार ने कहा कि अपने बूथ पर नियमित बैठकें करनी हैं व नए मतदाताओं से संपर्क करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री आदर्श ठाकुर ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तो पार्टी अपने आप मजबूत होगी। बूथ कार्यकर्ता ही गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करता है और संगठन की नींव को मजबूत करता है। इस मौके पर अनिल गुप्ता, रिया शाक्य, मंजू सिंह, सोनू मिश्रा, बंटूराव व कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

फोटो-22- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत:पा

फोटो-22- तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करते पदाधिकारी। स्रोत:पा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed