फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   paresaan rahe loog

50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल तक मची रही चीख-पुकार

Sun, 17 May 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
paresaan rahe loog
औरैया। इटावा-कानपुर हाईवे पर हादसे में मरे 24 लोगों के शव जिला अस्पताल में एक लाइन में देख हर किसी की आंख नम हो गई। हालांकि बाद में दो और मजदूरों के दम तोड़ने से मृतकों की संख्या 26 पहुंच गई थी। भोर में एंबुलेंसों के सायरनों की आवाज सन्नाटा तोड़ती रही। सायरनों की आवाज सुनकर लोगों को अनहोनी की आशंका हो गई थी। इसलिए एक-दूसरे से हादसे के बारे में जानने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इससे आसपास के लोग जाग गए। यह लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस के साथ बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 18 एंबुलेंस लगाई गईं थीं। शवों को लाने के लिए दो वाहन लगाए गए थे। चूने को बोरे हटाने पर एक के बाद एक 24 शव निकलने पर बचाव कार्य में लगे लोग आश्चर्य में पड़ गए। अंदेशा नहीं था कि हादसे में इतने लोग मारे गए हैं। पुलिसकर्मी घायलों को स्वास्थ्य कर्मचारियों की मदद से एंबुलेंस में लिटाते गए। घटना स्थल पर घायलों की चीख, एंबुलेंसों के आने-जाने की आवाज ही सुनाई दे रही थी। पुलिसकर्मियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग कर सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शव 50 शैय्या युक्त जिला अस्पताल में एक स्थान पर रखे गए। एक के बाद एक काफी संख्या में शव देख लोग सिहर उठे। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि हे भगवान ये क्या हो गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed