फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Pancnd is to develop as a tourist destination in planning

पर्यटन स्थल के रूप में पंचनद को विकसित करने की है योजना

Thu, 11 Feb 2016 11:15 PM IST
Pancnd is to develop as a tourist destination in planning
Pancnd is to develop as a tourist destination in planning Updated Thu, 11 Feb 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Pancnd is to develop as a tourist destination in planning
जिले की सीमा पर स्थित बीहड़ के एतिहासिक पचनद क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विक सित कराने की केंद्र सरकार की मंशा है। पंचनद क्षेत्र में बड़ा प्रोजेक्ट स्थापित करने के उद्देश्य से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री शुक्रवार को पंद्रह सदस्यीय विशेषज्ञों की टीम के साथ क्षेत्र के दौरे पर आ रही है।
विज्ञापन


 सब कुछ ठीक रहा तो मोदी सरकार के कार्यकाल में पंचनद क्षेत्र विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुख स्थान दर्ज कराएगा। शहर के गेस्ट हाउस में मीडिया से मुखातिब होते हुए इटावा लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक दोहरे ने उक्त बात कही। सांसद ने बताया कि संसद सत्र के शून्य काल में उन्होंने पचनद क्षेत्र में पर्यटन के साथ ही अन्य क्षेत्रों में विकास की असीम संभावनाओं के मद्देनजर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

 उन्होंने बताया कि पांच नदियों के संगम से बने पंचनद क्षेत्र को केंद्र की मोदी सरकार न केवल पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मंशा रखती है। बल्कि इस क्षेत्र में बांध निर्माण कर बिजली उत्पादित करने की भी योजना है। सांसद ने बताया कि इन्हीं संभावित परियोजनाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री विशेषज्ञों की टीम के साथ दौरा करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने दावा किया कि मोदी सरकार के इस कार्यकाल में जिले का पंचनद क्षेत्र विकसित क्षेत्रों की श्रेणी में शामिल होगा। इस मौके पर गोपाल शर्मा, प्रेम कुमार गुप्ता, कौशल किशोर, आशाराम राजपूत, अनिल कुमार, भुवन प्रकाश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed