फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Panchmukhi Hanuman Temple begins to see restoration following justice in the double murder case.

Auraiya News: दोहरे हत्याकांड में न्याय के बाद संवरने लगा पंचमुखी हनुमान मंदिर

Sun, 13 Sep 2026 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 13 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Panchmukhi Hanuman Temple begins to see restoration following justice in the double murder case.
पंचमुखी हनुमान मंदिर में बिछाई गई इंटरलॉकिंग। संवाद
औरैया। शहर के मोहल्ला नारायणपुर स्थित जिस पंचमुखी मंदिर पर छह साल पहले दिन-दहाड़े दोहरा हत्याकांड हुआ था। अब वह संवरने लगा है। छह साल तक इसी मंदिर की बेशकीमती जमीन को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर खूब सुर्खियां रहीं, लेकिन देर से ही सही अब पालिका की निगाहें इस मंदिर पर भी पड़ी हैं। यहां पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू कराया गया है। स्थानीय लोग यहां पर अब शनिदेव की प्रतिमा भी स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

मोहल्ला नारायणपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में 15 मार्च 2020 को अधिवक्ता मंजुल चौबे और उनकी चचेरी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में छह साल तक इस मामले की सुनवाई जिला जजी में चली। हाल ही में 19 अगस्त को कोर्ट ने इस मामले में दोषी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। मामले में न्याय होने के बाद मोहल्ले की तस्वीर अब काफी हद तक बदली-बदली नजर आ रही है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने यहां पर इंटरलॉकिंग से लेकर पक्का स्थल बनाने का काम शुरू कर दिया है। यहां पर जलभराव की वजह से श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत होती थी। बुढ़वा मंगल को मंदिर में भव्य पूजन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। वहीं, नवरात्र में श्रद्धालु मंदिर परिसर में शनिदेव की प्रतिमा भी स्थापित करेंगे। इसके लिए पक्का चबूतरा तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वार्ड सभासद के प्रस्ताव पर पालिका ने शुरू कराए काम
नारायणपुर दक्षिणी वार्ड से सभासद मुकेश कुशवाहा ने पंचमुखी मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पालिका में दिया था। इस प्रस्ताव के बाद यहां पर जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए करीब तीन लाख की इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। इसके अलावा यहां पर बुढ़वा मंगल पर पौधरोपण भी होगा। पालिका की ओर से यहां पर लोगों के बैठने के लिए कुर्सियां भी रखवाई जाएंगी।


वर्जन---

शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कायाकल्प के काम कराए जा रहे हैं। पंचमुखी मंदिर पर स्थानीय सभासद के प्रस्ताव पर इंटरलॉकिंग बिछाई गई है। अब श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कत नहीं होगी।
-सुभाष कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद

पंचमुखी हनुमान मंदिर में बिछाई गई इंटरलॉकिंग। संवाद

पंचमुखी हनुमान मंदिर में बिछाई गई इंटरलॉकिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed