{"_id":"67670356222f01a5ac04983a","slug":"paddy-procurement-target-achieved-ahead-of-millet-in-short-time-auraiya-news-c-211-1-aur1006-120191-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: कम समय में बाजरा से आगे निकली धान खरीद की लक्ष्य प्राप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: कम समय में बाजरा से आगे निकली धान खरीद की लक्ष्य प्राप्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शासन स्तर से दिए अनाज के लक्ष्य खरीद को लेकर इस बार विपणन विभाग धान को लेकर शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की ओर है। दो माह में सरकारी धान खरीद तय लक्ष्य के सापेक्ष 50 फीसदी के पार पहुंच चुकी है। जबकि एक अक्तूबर से जारी बाजरा की सरकारी खरीद तीन माह पूरे होने जा रहे हैं। महज 43.41 फीसदी लक्ष्य प्राप्ति हो सकी है। बाजरे की सरकारी खरीद को 10 दिन शेष बचे हैं। 31 दिसंबर को बाजरे की सरकारी खरीद थम जाएगी।
जानकारों के अनुसार इस बार सरकारी केंद्रों पर धान का भाव आढ़तों के मुकाबले ज्यादा रहा है। ऐसे में पिछले सालों के मुकाबले इस बार किसानों का रुख बढ़ा है। पिछले साल जहां आढ़त पर धान का भाव ज्यादा होने की वजह से विपणन विभाग को मशक्कत करनी पड़ी थी। तय लक्ष्य से धान खरीद काफी दूर रही थी। वहीं इस बार एक नवंबर को शुरू हुई धान खरीद अब 1910 किसानों से 13474 एमटी खरीद तक पहुंच गई है।
तय लक्ष्य 25500 एमटी खरीद के सापेक्ष 52 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। अभी 28 फरवरी को दो माह से ज्यादा का समय बाकी है। जिले में स्थापित 26 केंद्रों पर यह कवायद जारी है। जबकि एक अक्तूबर को शुरू हुई बाजरे की खरीद आढ़त के भाव व सरकारी केंद्रों से लगभग बराबर होने की वजह से रफ्तार नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
जिले में स्थापित सात केंद्रों पर 1075 किसानों से 4991.10 एमटी बाजरा खरीदा जा सका है। जबकि शासन स्तर से जिले को 11500 एमटी बाजरा खरीद का लक्ष्य दिया गया था। तीन माह बीतने के साथ ही 31 दिसंबर को बाजरा की खरीद थम जाएगी। ऐसे में बाजरा की खरीद तय लक्ष्य तक पहुंचती नजर नहीं आ रही है। बाजार के जानकारों की माने तो आढ़त व सरकारी केंद्रों पर अनाज का भाव काफी कुछ सरकारी खरीद को निर्धारित कर रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट::
धान खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 52 फीसदी पूरी हो चुकी है। 28 फरवरी तक यह कार्य जारी रहेगा। हालांकि बाजरे की खरीद 31 दिसंबर को समाप्त होने जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 43.41 फीसदी बाजरे की खरीद हो सकी है। केंद्र प्रभारियों को खरीद को रफ्तार देने के निर्देश दिए गए हैं।’
-बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी