फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Paddy farmers' faces blossomed due to heavy rain

औरैयाः झमाझम बारिश से धान किसानों के खिले चेहरे

Sun, 07 Aug 2022 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Paddy farmers' faces blossomed due to heavy rain
बाजरा के खेत में उगी घास व भरा पानी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले में रविवार को झमाझम बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ। रुक-रुक कर हो रही बारिश से इस बार बाजरा की बुआई प्रभावित होने से किसान परेशान हैं। जिले में अभी तक बमुश्किल 30 फीसदी ही बाजरे की बुआई का काम पूरा हो सका है।
विज्ञापन

जिले में जून और आधा जुलाई में मानसून की बारिश नहीं होने से धान और बाजरा की बुआई का काम प्रभावित हुआ। इसके बाद बारिश शुरू हुई तो धान की बुआई का काम तो शुरू हो गया। जिले में इस बार 48742 हेक्टेयर में धान की फसल बुआई का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें करीब 34119 हेक्टेयर में धान की बुआई हो चुकी है। जबकि 33205 हेक्टेयर में बाजरा की बुआई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिसमें अभी तक 30 फीसदी बाजरे की बुआई हुई है। जिससे किसान परेशान हैं। सदर ब्लॉक के गांव रौतियापुर के किसान मान सिंह का कहना है कि पहले सूखा और बाद में लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से बाजरा की बुआई के लिए किसानों का समय नहीं मिल पा रहा है। बाजरा की बुआई का समय भी निकल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनेपुर के किसान जितेंद्र कुमार का कहना है कि बारिश के चलते खेतों में घास खड़ी हो गई है। केवल धान के किसानों को ही इस बारिश से फायदा हो रहा है। जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि यह बारिश धान के लिए किसानों के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से बाजरा की बुआई का काम प्रभावित हो रहा है। इससे बाजरा की बुआई का काम भी पिछड़ रहा है।

बारिश के बाद धान की फसल में भरा पानी। संवाद

बारिश के बाद धान की फसल में भरा पानी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed