फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Overloaded tractor-trolleys are running like death, administration is silent

Auraiya News: मौत बनकर दौड़ रहीं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, प्रशासन मौन

Thu, 22 Jan 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Overloaded tractor-trolleys are running like death, administration is silent
फोटो-19-सड़क पर जाती ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियां। संवाद
औरैया। जिले में ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रही हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। शहर से लेकर बिधूना, दिबियापुर और अजीतमल की मुख्य सड़कों पर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ते इन वाहनों पर जिम्मेदार अधिकारी की नजर नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन

किसान के लिए काम आने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों से इन दिनों ईंट भट्ठा संचालकों और ट्रैक्टर स्वामियों की साठगांठ से सड़कों पर क्षमता से अधिक ईंटें लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बेखौफ फर्राटा भर रही हैं। ट्रॉलियों में ऊपर तक भरी ईंटें न केवल असंतुलित होकर पलटने का डर रहता है। साथ ही पीछे चल रहे बाइक और कार लिए भी सीधा खतरा बनी रहती हैं। रात के समय इन ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर न होने के कारण स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
विज्ञापन


एक साल पहले शिकायत के बाद तत्कालीन एआरटीओ सुदेश तिवारी ने इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर अभियान के तहत कार्रवाई की थी। इन ट्रैक्टरों पर दो से साढ़े तीन लाख से अधिक का जुर्माना लगाया तो इन वाहन के मालिकों में खलबली मच गई थी। जिले के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इन वाहनों का बेरोकटोक गुजरना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैक्टर टॉलियों पर कई बार कार्रवाई की जा चुकी है। अभियान चलाकर फिर से कार्रवाई की जाएगी। -देवेंद्र कुमार, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed