{"_id":"63bb0f40fe43982c6b6fffcc","slug":"other-auraiya-news-knp737785036","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: देर रात झोपड़ी में संदिग्धावस्था में मिले किशोर व किशोरी ण्","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: देर रात झोपड़ी में संदिग्धावस्था में मिले किशोर व किशोरी ण्
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। क्षेत्र के एक गांव में किशोर और किशोरी को शनिवार देर रात संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। गुस्साए किशोरी के परिजनों ने किशोर को पीटा, उसने भागकर जान बचाई। रविवार देर शाम किशोर के परिजनों ने किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट कर दी।
दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात एक किशोरी घर में सोई थी। तभी रात को अचानक से वह अपने बिस्तर से लापता हो गई। जानकारी पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया तो वह देर रात करीब डेढ़ बजे गांव की एक झोपड़ी में किशोर के साथ संदिग्धावस्था में मिली।
इस पर गुस्साएं किशोरी के परिजनों ने किशोर के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे किशोर के सिर में गंभीर चोटें आई। उसने वहां से भागकर जान बचाई। किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की। वही, किशोर के परिजनों ने भी मामले की शिकायत थाने में की। दोनों पक्षों में हुई पंचायत के बाद समझौता हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार देर शाम किशोर के परिजनों ने किशोरी के परिजनों को गांव में ही घेर लिया। किशोरी की मां ने बताया कि आरोपियों नह्य उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बचाव करने पर किशोरी के परिजनों के साथ मारपीट की। मारपीट में किशोरी की मां और दो चाचा घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।