{"_id":"5f21bb758ebc3e63b956effc","slug":"online-study-in-auraiya-auraiya-news-knp57400348","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति
विज्ञापन
औरैया। ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। किसी छात्र के पास स्मार्ट फोन नहीं है, तो कहीं पर नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। इससे ज्यादातर ऑनलाइन क्लासें कागजों तक ही सीमित हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं, ऐसे में बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन क्लासों के सहारे हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर छात्र-छात्राएं स्मार्ट फोन न होने व नेटवर्क की समस्या के चलते ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। शिक्षकों द्वारा भेजे गए वीडियो अपलोड करने में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सदर ब्लॉक के ग्राम चिरूहूली निवासी अनुज चौहान ने बताया कि वह कक्षा नौ का छात्र है। स्मार्ट फोन न होने के कारण वह ऑनलाइन शिक्षा का लाभ नहीं ले पा रहा है।
विज्ञापन
रौतियापुर निवासी राजू ने बताया कि वह कक्षा दस का छात्र है। उसके पास स्मार्ट फोन तो है, लेकिन नेटवर्क की समस्या के चलते शिक्षकों द्वारा भेजे गए वीडियो खुल नहीं पाते हैं।
तिलक नगर निवासी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वह कक्षा छह का छात्र है। उसे वाट्सअप के जरिए ऑनलाइन काम दिया जाता है, लेकिन वह समझ नहीं पाता है। जिससे उसका काम नहीं हो पाता है।
इस संबंध में बीएसए एसपी सिंह का कहना है कि शुरुआती दिनों में दिक्कत आई थी, इसलिए यह कहा गया था कि छात्र अपने पड़ोसी या अन्य माध्यम से ऑनलाइन क्लास ले सकते हैं। कोरोना की वजह से अभी कक्षाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है। आदेश मिलते ही विधिवत तरीके से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।